शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंग के नाम
नमस्कार दोस्तों , शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंग के नाम निचे लिस्ट और स्थान के साथ दिए हैं। ज्योतिर्लिंग को भगवान शिव के भक्तों के लिए प्रमुख पूजा स्थलों में से एक माना जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं, यह माना जाता है कि ज्योतिर्लिंग का अर्थ "सर्वशक्तिमान का दीप्तिमान प्रतीक" है यह सर्वशक्तिमान की लौ है, यहाँ कुल 64 ज्योतिर्लिंग हैं , जो भारत के आसपास अच्छी तरह से फैले हुए हैं। इनमें से अत्यधिक पूजनीय 12 ज्योतिर्लिंगों को बहुत शुभ माना जाता है ।
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, ज्योतिर्लिंगों का दौरा करना एक महत्वपूर्ण तीर्थ है, जो सभी दुखों को मिटा देता है, पाप का नाश करता है और आत्मा को पवित्र बनाता है। इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने वाले भक्त विचारों से पवित्र, शुद्ध और शांत बन जाते हैं । इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के बाद, भक्त उच्चतम और दिव्य ज्ञान के साथ प्रबुद्ध होकर घर लौटते हैं।
यह भी माना जाता है कि इन पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के बाद इच्छाएं सभी पूरी सी लगाती हैं। इस प्रकार भगवान शिव के भक्तों द्वारा हर साल भारी संख्या में इन ज्योतिर्लिंगों का दौरा किया जाता है । ये ज्योतिर्लिंग भारत के आठ राज्यों में स्थित हैं, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश।
12 ज्योतिर्लिंग के नाम लिस्ट और स्थान
- केदारनाथ ज्योतिर्लिंग - भगवान शिव के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है, केदारनाथ में स्थित यह ज्योतिर्लिंग। यह उत्तराखंड में है। । केदारनाथ समुद्र तल से 3600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। । जिस प्रकार कैलाश पर्वत का महत्व है, उसी प्रकार का महत्व शिव जी ने केदार को भी दिया है। शिव पुराण, स्कन्द पुराण में भी केदारनाथ का वर्णन मिलता है। भगवान शिव को यह ज्योतिर्लिंग अत्यंत प्रिय है
- रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग - 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक होने के साथ-साथ यह स्थान हिंदुओं के चार धामों में से एक भी है। यह ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु राज्य में है। भगवान शिव के इस ज्योतिर्लिंग के बारे में यह मान्यता है, कि इसकी स्थापना स्वयं भगवान श्रीराम ने की थी। भगवान राम के द्वारा स्थापित होने के कारण ही इस ज्योतिर्लिंग को भगवान राम के नाम से ही रामेश्वरम दिया गया। भगवान शिव के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है
- काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग - बाबा विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पर स्थित है। वाराणसी सभी धर्म स्थलों में सबसे अधिक विशेष महत्व रखती है। भगवान शिव के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है . इसके लिए मान्यता है, कि प्रलय आने पर भी वाराणसी बनी रहेगी। इसकी रक्षा के लिए भगवान इसे अपने त्रिशूल पर धारण कर लेंगे और प्रलय समाप्ति पर वाराणसी को उसके स्थान पर स्थपित कर देंगे।
- नागेश्वर ज्योतिर्लिंग - इस ज्योतिर्लिंग की मान्यता है कि जो व्यक्ति पूर्ण विश्वास श्रद्धा भाव से यहां दर्शनों के लिए आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह ज्योतिर्लिंग द्वारिका (गुजरात) में स्थित है। शाश्त्रानुशार भगवान शिव नागों के भी देव हैं और इस ही कारण शिव को नागेश्वर भी कहा जाता है।
- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग - सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को इस धरती के सबसे पहले ज्योतिर्लिंग के रूप में माना जाता है। यह सौराष्ट्र (गुजरात ) में स्थित है । चंद्रमा ने दक्ष प्रजापति के क्षय रोग होने के श्राप से मुक्ति पाने के लिए यहाँ तप किया था। यह भी मान्यता है की इस शिवलिंग की निर्माण चन्द्र देव ने ही करवाया था।
- मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग - यह आन्ध्र प्रदेश में श्री शैल पर्वत पर स्थित है। इसे भगवान शिव के कैलाश पर्वत के समान माना जाता है। अनेक धार्मिक शास्त्र इसके धार्मिक और पौराणिक महत्व की व्याख्या करते हैं। कहा जाता है कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से व्यक्ति को उसके सभी क्षमा योग्य पापों से मुक्ति मिलती है। इस पर्वत पर आकर शिवार्चन करने से पुण्य फल प्राप्त होते हैं। भगवान शिव के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है
- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग - यह मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। यहां प्रतिदिन की जाने वाली भस्म आरती सबसे प्रसिद्ध है। ये 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। आयु वृद्धि और आयु पर आए हुए संकट को कम करने के लिए महाकालेश्वर में पूजा की जाती है।
- ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग - मध्य प्रदेश के औद्योगक शहर इंदौर के समीप नर्मदा नदी के पास स्थित है, और पहाड़ी के चारों ओर नदी के बहने से यहां ॐ आकार बनता है। ॐ शब्द की उत्पति ब्रह्मा जी के मुख से हुई है। इसलिए किसी भी धार्मिक शास्त्र या वेदों कि शुरुआत ॐ के साथ ही कि जाती है। यह ज्योतिर्लिंग ओमकार अर्थात ॐ का आकार का है इस कारण इसे ओम्कारेश्वर नाम से जाना जाता है।
- त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग - महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है। यह ब्रह्मागिरि पर्वत निकट है। भगवान शिव का एक नाम त्र्यंबकेश्वर भी है। कहा जाता है कि भगवान शिव को गौतम ऋषि और गोदावरी नदी के आग्रह पर यहां ज्योतिर्लिंग रूप में रहना पड़ा।
- भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग - इस ज्योतिर्लिंग को मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र में पूणे जिले में सह्याद्रि पर्वत पर स्थित है। भगवान शिव के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है . इसकि मान्यता है कि जो भी इस मंदिर के सुबह सूर्य निकलने के पहले दर्शन करता है, उसके सात जन्मों के क्षमा योग्य पाप दूर हो जाते हैं और उसके लिए स्वर्ग के मार्ग भी खुल सकते हैं।
- घृष्णेश्वर मन्दिर ज्योतिर्लिंग - महाराष्ट्र के दौलताबाद में स्थित है। इसे घृसणेश्वर या घुश्मेश्वर के नाम से जाना जाता है। एलोरा की प्रसिद्ध गुफाएं इस मंदिर के पास ही स्थित हैं। यहीं पर श्री एकनाथजी गुरु व श्री जनार्दन महाराज की समाधि भी है।
- वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग - भगवान श्री वैद्यनाथ का मन्दिर जिस स्थान पर स्थित है, उसे वैद्यनाथ धाम कहा जाता है। यह स्थान झारखण्ड के दुमका नामक जिले में है। भगवान शिव के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है तो ये हैं शिव जी के12 ज्योतिर्लिंग के नाम ,

No comments:
Post a Comment
comment Below.