सावधान : बिना लैब सर्टिफिकेट के कभी न ख़रीदे राशि-रत्न
जी हाँ अगर आप भी अपने ग्रहों की स्थिति को सही करने के लिए राशि-रत्न का सहारा लेते है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जैसा की आप जानते है की राशि-रत्न हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते है और इनके फायदों के बारे में ज्योतिष ( एस्ट्रोलॉजी ) में कई शोध भी हो चुके है साथ ही हम अपने आसपास के लोगों से इनके चमत्कारी प्रभावों के बारे में सुनते ही आ रहें हैं।
हमारे इस ही विश्वाश का फायदा उठाकर मार्केट में कई लोग हमें हीटेड, ट्रीटेड यानि मिलावटी राशि- रत्न बेच देते हैं जो हमारे लिए किसी भी प्रकार से लाभकारी नहीं होते हैं। इसलिए आज कल जब लोग बाजार में राशि रत्न खरीदने जाते हैं तो उनके मन में शंका रहती है की वे जो रत्न खरीद रहें हैं रत्न असली है या नकली।
भोटिया पड़ाव, नैनीताल रोड, हल्द्वानी स्थित श्री गुरु रतन केंद्र के अनुसार यदि आप बाजार में रत्न खरीदने जा रहे है तो आपको भी इनकी पहचान करना सीख लेना चाहिए ।
हर असली प्राकतिक रत्न की अपनी अलग खूबी होती है। इसलिए हम आज एक-एक करके इन सभी रत्नों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
पुखराज :पुखराज रत्न गुरुदेव बृह्स्पति का रत्न होता है। यह रंग में प्रायः हल्का पीला इसकी कई किस्में बाजार में उपलब्ध है।
बैंकाक पुखराज - यह इस पुखराज का व्यापारिक नाम है। ज्यादातर ये पुखराज लो क़्वालिटी के नेचुरल पुखराज को हीटेड-ट्रीटेड यानि केमिकलों और रंगो के द्वारा पीला और हाई क़्वालिटी दिखने वाला बनाया जाता है।जिससे इसमें कई रासायनिक अशुद्धियाँ आ जाती है और फिर ये रत्न ज्योतिष के नजरिये से विशेष किसी काम का नहीं रह जाता है। फिर लोगों को ज्योतिष जी से शिकायत रहती है की उनका रत्न काम नहीं कर रहा है। हाँ एक बात और आप इसके सर्टिफिकेट पर नेचुरल पुखराज लिखे होने से भी भृमित हो सकते हैं।
सिलोनी या श्रीलंकन पुखराज - श्रीलंका में मिलने के कारण इसे यह नाम मिला है। इनको उच्च गुणवत्ता वाला पुखराज मन जाता है। इनकी क्लेरिटी अच्छी होती है। इनका रंग प्रायः हल्के पिले रंग का होता है। इनकी आँखों से दिखने वाली चमक जितनी बड़ती जाती है उतनी इनकी कीमत भी बड़ती जाती है।
सिंथेटिक पुखराज - यह लैब में बनाया जाता है। दिखने में बहुत साफ होता है। पर इसकी कोई ज्यादा कीमत नहीं होती है। और ज्योतिष में भी यह किसी काम का नहीं मन जाता है।

No comments:
Post a Comment
comment Below.