Cyber Security क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में (2026) - ApnaPahad

Breaking

Saturday

Cyber Security क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में (2026)

Cyber Security क्या है?

Cyber Security का मतलब है इंटरनेट या डिजिटल दुनिया में सुरक्षा देना। इसकी हेल्प से आप अपने कंप्यूटर डिवाइस, मोबाइल, सर्वर या फिर इंटरनेट पर अपने डेटा को वायरस, हैकिंग या फिर चोरी होने से सुरक्षित कर सकते हैं।




उदाहरण (Example) – मान लीजिए आप अपने बैंक का मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन (App) अपने फोन में चलाते हैं और अगर कोई थर्ड पर्सन (Hacker) आपका पासवर्ड या पर्सनल इंफॉर्मेशन चोरी कर ले, तो आपका अकाउंट कुछ मिनट्स में खाली हो सकता है। तो इस तरह के खतरों से बचने के उपाय को ही Cyber Security कहते हैं। I think आपको अब आसानी से समझ आ गया होगा कि Cyber Security किस चिड़िया का नाम है।


आइए समझते हैं कि Cyber Security आपको किन-किन चीजों में सुरक्षा देता है—

  1.  Laptop and Desktop में
  2. Mobile Phone में

  3. Internet and WI-FI Network की सुरक्षा

  4. Cloud में रखा Data

  5. Banking या फिर Online Payment में सुरक्षा

  6. Hospital या Banks के Servers and Database में सुरक्षा


अब हम समझते हैं कि Cyber खतरों के बारे में, आज के समय में इंटरनेट पर कौन-कौन से खतरे हैं?

  • Virus

Virus एक हानिकारक Software होता है जो बिना अनुमति के हमारे Computer या Phone में घुसकर वहाँ दूसरी Files में Data खराब या Delete कर सकता है। इससे Computer के चलने की रफ्तार भी धीमी हो जाती है और कभी-कभी Screen कुछ समय के लिए Hang या अटक जाती है। आपने कभी न कभी ये सब महसूस किया होगा अपने Computer में।

  • Phishing

नकली Email, SMS या Website के ज़रिए Password या Bank जानकारी चुराने को ही Phishing कहा जाता है। यह बहुत ही Common प्रकार का Attack है जो Computer या Phone चलाने वाले User पर किया जाता है।

  • Ransomware

इसमें आपके Computer में Saved Files को Lock कर दिया जाता है और Lock खोलने के लिए Password की ज़रूरत होती है। Password देने के बदले पैसों की मांग की जाती है।

  • Hacking

बिना आपकी अनुमति के आपके Computer या Phone का Access अपने पास लेना, मतलब कि आपके Computer में जो भी Data है वो सब Hacker देख और सुन सकता है।


सुरक्षित रहने के उपाय:


Cyber Attack से बचने के लिए आप नीचे जो मैंने Points बताए हैं उनको Follow कर सकते हैं, जिससे आपका Computer या Mobile Device सुरक्षित रहेगा।

सबसे महत्वपूर्ण आपका Password Strong होना चाहिए, मतलब Password ऐसा रखो कि कोई तुक्का न लगा सके। आपके Password में Small(a-z) and Capital Alphabets(A-Z), Digits (0-9), Special Characters का Use होना चाहिए, तभी वो एक Strong Password कहलाएगा।

जहाँ संभव हो Two-Factor Authentication (2FA) On करके रखना चाहिए। 2FA का मतलब है कि आपको 2 बार दो तरीके से Proof या बताना पड़ेगा कि ये आप ही हो जो Login कर रहा है।


Cyber Security में करियर -


India में बहुत सी Companies हैं जहाँ पर Security Analyst, Network Security Engineer, Cloud Security Engineer और भी बहुत से Post पर Job आती है और Salary भी बहुत अच्छी मिलती है।


अगर आपको भी Cyber Security में अपना Career बनाना है तो Below Topics को अपनी Graduation के समय Serious होकर पढ़ें।


  • LINUX पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि Cyber Security में इसका बहुत उपयोग होता है, Commands को समझें कौन सा Command किस काम आता है।
  • Computer Networking
  • Cyber Security Fundamentals
  • Python (Bash Scripting) – Python से आप Automation and Security Tools बना सकते हैं.
  • Google का Cybersecurity Professional Certificate (Once your all fundamentals are clear)
  • GitHub पर अपने Projects को Save करें.
  • LinkedIn पर अपना Account बनाकर, अपना Resume और Project का GitHub Link Add करें.
  • Job Portals जैसे Naukari.com, Hirist या Indeed.com पर अपना Account बनाकर, Relevant Job पर Apply करें.

अगर आपको ये Article पसंद आया हो तो आप Post को Like करें या अगर कोई सुझाव हो तो Comment Box में Share कर सकते हैं। हमारी टीम आपके सुझावों को प्राथमिकता देगी और उन्हें बेहतर तरीके से लागू करने का प्रयास करेगी।


  Thank You!

Team ApnaPahad

No comments:

Post a Comment

comment Below.