भारत में प्राइवेट रॉकेट ने रचा इतिहास! Skyroot Aerospace - ApnaPahad

Breaking

Monday

भारत में प्राइवेट रॉकेट ने रचा इतिहास! Skyroot Aerospace

  Skyroot Aerospace  की सफलता की कहानी, जो हर भारतीय को जाननी चाहिए!


Skyroot Aerospace भारत की पहली private स्पेस टेक कंपनी बन गई है, जिसने देश के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। कंपनी का लक्ष्य है कि सैटेलाइट लॉन्च को तेज़, किफायती और अधिक सुलभ बनाया जाए।



History(इतिहास):

Skyroot Aerospace की स्थापना 2018 में हुई थी। इसका Headquarter Hyderabad में है। इसके दो सह-संस्थापक हैं, जो पहले ISRO (Indian Space Research Organisation) में ही Scientist थे।


  • Pawan Kumar Chandana : ये Co-founder, CEO (Chief Executive Officer) और CTO (Chief Technology Officer) हैं।

  • Naga Bharath Daka : ये कंपनी के Co-founder के साथ ही COO (Chief Operating Officer) हैं।


Skyroot Aerospace की प्रमुख उपलब्धियाँ :


  • भारत का पहला निजी रॉकेट लॉन्च किया, जिसका नाम Vikram-S था और जिसे 18 नवंबर 2022 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। यह भारत के निजी स्पेस सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी।

  • Vikram लॉन्च व्हीकल सीरीज़ विकसित की – कंपनी छोटे और मध्यम आकार के सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजने के लिए Vikram-I, Vikram-II और Vikram-III रॉकेट विकसित कर रही है।

  • 3D-प्रिंटेड रॉकेट इंजन बनाए – Skyroot ने उन्नत 3D Printing तकनीक का उपयोग करके Dhawan और Raman जैसे रॉकेट इंजन विकसित किए, जिससे निर्माण तेज़ और कम लागत वाला हुआ।

  • भारत के निजी स्पेस सेक्टर को आगे बढ़ाया – कंपनी ने दिखाया कि निजी भारतीय Startup भी अंतरिक्ष प्रक्षेपण (Satellite Launch) जैसी जटिल तकनीक विकसित कर सकते हैं।


Skyroot is the first Indian private company to launch a rocket—Vikram-1 into orbit, making India only the third country, after the United State and China, with a private company capable of orbital launches. इस मिशन का नाम  " मिशन आगमन " रखा गया था।


इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ाया गया। मिशन के Successful होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शानदार सफलता के लिए Skyroot की पूरी टीम से फोन पर बात की और उनकी सराहना भी की।


Interesting Fact : Skyroot की इस बड़ी उपलब्धि के पीछे काम करने वाले इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की औसत उम्र केवल 28 वर्ष  है। है ना बिल्कुल चौंकाने वाली बात। हमारे देश का Youth देश को एक नई दिशा दे रहा है।


युवाओं के लिए संदेश :


Skyroot Aerospace ने ये Prove कर दिया कि बड़े सपने केवल सरकारी संस्थानों तक सीमित नहीं हैं। अगर आपके पास ज्ञान, मेहनत और नई सोच है, तो आप भी ऐसी तकनीक बना सकते हैं जो देश का भविष्य बदल दे।


आज का युवा सिर्फ नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नई तकनीक और नए भारत का निर्माता बन सकता है। Space Technology, AI, Robotics और Engineering जैसे क्षेत्रों में अपार अवसर हैं। आज की तैयारी ही कल की सफलता है। अंतरिक्ष तक पहुँचने वाले रॉकेट की शुरुआत भी धरती से ही होती है। आपकी मेहनत और सीखने की लगन भी आपको आपकी मंज़िल तक ज़रूर पहुँचाएगी।


Thank You for reading this amazing post!!

No comments:

Post a Comment

comment Below.