सारी जानकारी हिन्दी में वो भी एक जगह पर सिर्फ (पहार से डॉट कॉम) पर।
नैनीताल उत्तराखंड राज्य का महत्वपूर्ण जिला है.यह जिला प्राकृतिक रूप से भी संपन्न है। इस जिले में बहुत सी सुन्दर सुन्दर और बड़ी बड़ी झीलें होने के कारण इसे "लेक डिस्ट्रिक्ट "
के नाम से भी जाना जाता है।
भीमताल झील का सूर्योदय (सनराइज) का
सुंदर दृश्य : फोटो (पहार से डॉट कॉम)
यहाँ की कुछ महत्व पूर्ण झीलें नैनीताल,भीमताल और नौकुचियाताल हैं।
इस जिले का जिला मुख्यालय नैनीताल में हैं।और कुमाऊं मंडल का मुख्यालय भी नैनीताल में ही है । इसके अतिरिक्त राज्यपाल भवन, उत्तराखंड हाई कोर्ट , कार्बेट राष्ट्रीय पार्क, उत्तराखंड प्रशासनिक प्रशिक्षण एकेडमी भी नैनीताल जिले में ही हैं।
